सफाई कर्मचारी सामाजिक व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण – कुलदीप कुमार धीमानसफाई कर्मचारियों के कल्याण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति तथा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि सफाई कर्मचारी सामाजिक व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी सुरक्षा नगर निकायों का दायित्व है।
कुलदीप कुमार धीमान आज यहां सोलन ज़िला के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आयुक्त, कार्यकारी अधिकारियों, सचिवों एवं डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के अधिष्ठाता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय कुमारहट्टी सोलन और शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के प्रभारी के साथ सफाई कर्मचारियों के कल्याण से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा कर रहे थे।
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा की दिशा में सभी नगर निकायों की पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि शहरी निकायों में अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करना सुनिश्चित बनाएं। यदि कोई युवा अथवा ठेकेदार मशीनों से सफाई का कार्य करना चाहता हो तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए निर्धारित अधिनियम एवं नियमों का पूर्ण पालन एवं कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दी जानी वाली सुविधाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम बद्दी के अधिकारियों को बद्दी में स्थापित सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सूची आयोग को निर्धारित समयावधि में प्रदान करने और इन विश्वविद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों के अधिकारियों व सफाई कार्य का ठेका लेने वाले व्यक्तियों को श्रेणी अनुसार सफाई कर्मचारियों की जानकारी 15 दिन के भीतर आयोग को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आयोग के अध्यक्ष ने इस अवसर पर सोलन ज़िला के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सामाजिक-आर्थिक उत्थान, कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी और उनकी शिकायतों का निवारण करना है।
आयोग ने नगर निकायों को सफाई कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग को शिकायतें एवं सुझाव आयोग की ई मेल hpstatecommissionforsc@gmail.com पर प्रेषित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के कार्यों से सम्बन्धित जानकारी आयोग की वेबसाइट www.hpscforsc.com पर प्राप्त की जा सकती है।
आयोग के सदस्य, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई करने के लिए ठेके अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को दिए जाने चाहिएं।
आयोग के सदस्य, अधिवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छ वातावरण के प्रदाता हैं, शहर को स्वच्छ रखते हैं और उनकी स्वास्थ्य देखभाल सभी के लिए आवश्यक है।
आयोग की सदस्य, अधिवक्ता शालिनी जमवाल ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति तथा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत किया। नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, आयोग के ए.आर.ओ. नरेन्द्र शर्मा सहित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, शूलिनी विश्वविद्यालय, महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के प्रभारी, शहरी निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Great blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere? A design like yours with a few simple tweeks would really make my blog shine. Please let me know where you got your design. Thanks a lot
I do not even know how I ended up here, but I thought this post was good. I don’t know who you are but definitely you’re going to a famous blogger if you are not already 😉 Cheers!
Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied on the video to make your point. You clearly know what youre talking about, why throw away your intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us something enlightening to read?