प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत -डॉ. शांडिलग्राम पंचायत कोठों में 12 लाख रुपए के लोकार्पण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डॉ. शांडिल आज ग्राम पंचायत कोठों के गांव कुन्दला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने 05 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत कोठों स्थित पंचायत सामुदायिक केन्द्र के बैठक सभागार तथा 07 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केन्द्र कुन्दला की सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टॉफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़ेे। उन्होंने कहा कि सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का राजस्व घाटा अनुदान (आर.डी.जी) संवैधानिक अधिकार है और केंद्र सरकार ने इसे बंद कर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की आय सृजन करने की स्थिति कई घटकों पर निर्भर करती है और इस दिशा में केंद्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिमंडल ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को विषय की गंभीरता से अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में इस विषय पर सभी स्तरों पर मामला उठाया जाएगा।
उन्होंने सामुदायिक भवन आँजी के लिए 03 लाख रुपए, सामुदायिक भवन खांदड़ के लिए 02 लाख रुपए तथा शिव मंदिर कुन्दला के सामुदायिक भवन के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी व सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता कर्नल संजय शांडिल, संजीव ठाकुर, मनीष ठाकुर, मोहन मेहता, कृष्ण लाल ठाकुर, दिलीप सिंह ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, सुशांत ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, मदन हिमाचली, महिला मंडल की प्रधान सुलोचना देवी, आशु ठाकुर, उपमंडल अधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

One thought on “प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत -डॉ. शांडिलग्राम पंचायत कोठों में 12 लाख रुपए के लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *