खाड़ी देशों में फंसे हिमाचल के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वहां हिमाचल के लोगों के फंसे होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि संकट की घड़ी शीघ्र समाप्त हो और हिमाचल के सभी लोग शीघ्र सुरक्षित घर लौटें। जो लोग मध्य पूर्व के किसी भी देश में फंसे हैं, वे 0177-2808600 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र सरकार व संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर हिमाचल के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में काम कर रहे और रह रहे 90 लाख से अधिक भारतीय चिंतित हैं। इनमें हिमाचल के 45 हजार से अधिक लोग दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत व ओमान आदि देशों में कार्यरत हैं। हवाई उड़ाने बंद होने और तनावपूर्ण हालात के कारण कई स्थानों पर फंसे भारतीय नागरिकों ने केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय से सुरक्षित वापसी के लिए अपील की है। केंद्र सरकार ने प्रभावित देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से हेल्पलाइन और सहायता व्यवस्था की है और आवश्यकता पड़ने पर अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार रहने की बात कही है।

3 thoughts on “खाड़ी देशों में फंसे हिमाचल के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…

  1. I just couldn’t depart your web site prior to suggesting that I actually loved the standard info an individual provide in your guests? Is gonna be back steadily in order to investigate cross-check new posts

  2. Terrific work! This is the type of info that should be shared around the internet. Shame on the search engines for not positioning this post higher! Come on over and visit my site . Thanks =)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *