विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…….
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज यहां विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी।
डॉ. अजय पाठक ने कहा कि विश्व श्रवण दिवस का उद्देश्य सुनने से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सुनना किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है और श्रवण शक्ति मानव के समग्र विकास में अत्यंत सहायक है। श्रवण सम्बन्धी समस्याओं के बारे में जागरूकता व्यक्ति को श्रवण दिव्यांगता से बचाने में अहम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कान में किसी भी तरह का संक्रमण व समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से मिलें और बच्चों की सुनने की क्षमता की समय-समय पर जांच करवाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी को लम्बे समय तक हैड फोन व मोबाइल फोन के उपयोग से बचना चाहिए और ध्वनि स्तर 60 प्रतिशत तक ही रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन में हेडफोन का उपयोग 60 मिनट से ज्यादा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बुर्जुगों को सुनने की समस्या से निजात पाने के लिए सुनने के लिए विकसित कृत्रिम मशीन का उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्रवण सम्बन्धी समस्या को प्रारंभिक उपचार, हियरिंग ऐड, स्पीच थेरेपी एवं ऑपरेशन के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। उपचार अपनाकर होने वाले नुकसान को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
डॉ. अजय पाठक ने इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद, आचार्य देव कुमार, आशा व सुरेश, बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान, स्वास्थ्य शिक्षिका व विद्यार्थी उपस्थित थे।


Very interesting info !Perfect just what I was searching for!
My brother recommended I might like this website. He was entirely right. This post actually made my day. You can not imagine simply how much time I had spent for this info! Thanks!