कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिक – विनोद सुल्तानपुरी28 लाख रुपए के विकास कार्यों के किए शिलान्यास व लोकार्पण
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिक है। विनोद सुल्तानपुरी गत दिवस कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर विकास खण्ड में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
विनोद सुल्तानपुरी ने 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केन्द्र हरिपुर, 2.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक सम्पर्क मार्ग, 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक पक्की सड़क का लोकार्पण तथा 9.1 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र खनेरी व 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान जगोटा का शिलान्यास किया।
उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वित्त वर्ष के बजट में प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली गेहूं, मक्की व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ग्रामीणों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करने व उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।
विनोद सुल्तानुपरी ने इस अवसर पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, ग्राम पंचायत रणों के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के पूर्व प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के पूर्व प्रधान हरिश कौशल, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व उप प्रधान अफज़ल बेग, पूर्व बीडीसी सदस्य दलेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


I’m still learning from you, but I’m making my way to the top as well. I definitely liked reading all that is posted on your website.Keep the tips coming. I enjoyed it!
Real great visual appeal on this site, I’d rate it 10 10.
Thanks for every other wonderful article. The place else may anyone get that type of info in such an ideal means of writing? I have a presentation subsequent week, and I’m at the search for such info.
Do you mind if I quote a few of your posts as long as I provide credit and sources back to your weblog? My blog is in the very same area of interest as yours and my users would definitely benefit from a lot of the information you present here. Please let me know if this alright with you. Appreciate it!