ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सड़कों का अहम योगदान – विक्रमादित्य सिंह
इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 69 लाख रुपए प्रदान
दून विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र के लिए सृजित होगा लोक निर्माण विभाग का पृथक उपमण्डल
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विक्रमादित्य सिंह आज यहां सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में 69 लाख रुपए की प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकलन के अनुसार शेष राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भविष्य में क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सही पंचायत प्रतिनिधि चुनें ताकि विकास की गति को आगे बढ़ाने में कोई बाधा न आए।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में सड़कों का अहम योगदान होता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौथे चरण के पहले फेज में 2300 करोड़ रुपए की लागत की 1500 किलोमीटर सड़कें स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के दूसरे फेज में हिमाचल के लिए 1100 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि भविष्य में दून विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग का पृथक उपमण्डल सृजित किया जाएगा ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध क्रियान्वित किया जा सके।
विक्रमादित्य सिंह ने कुठाड़ बाज़ार के स्तरोन्नय के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निश्चित समयावधि में पूर्ण करवाया जाएगा।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
लोक निर्माण मंत्री ने तदोपरांत कुठाड़ में टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27’ समारोह की अध्यक्षता भी की।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, मार्गदर्शक, संप्रेषण कौशल, वक्ता कौशल, विवाद समाधान कौशल, टीम वर्क इत्यादि कौशल सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भविष्य के बेहतरीन मार्गदर्शक बनाने में सहायक सिद्ध होते है।
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई दी तथा छात्रों के सुखद भविष्य की कामना की।
उन्होंने ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27’ समारोह के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारी को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ज़िला परिषद सोलन के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा अरुण सैन, उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता गुरमिंदर सिंह राणा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चंद शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रीता गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलभूषण गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा झा, ग्राम पंचायत कुठाड़ के पूर्व प्रधान कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत बुघार कनैता भूषण शर्मा, ग्राम पंचायत जाडला के पूर्व प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत कुठाड़ के पूर्व उप प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार व मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।


Thank you for another informative web site. Where else could I get that type of information written in such a perfect way? I’ve a project that I am just now working on, and I have been on the look out for such info.
Thanks for sharing excellent informations. Your web site is so cool. I’m impressed by the details that you’ve on this web site. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this website page, will come back for extra articles. You, my friend, ROCK! I found just the information I already searched all over the place and simply couldn’t come across. What a great web-site.
I really like your writing style, fantastic info, thank you for putting up :D. “Let every man mind his own business.” by Miguel de Cervantes.