आम जन को बेहतर आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों में किए लगभग 1.39 करोड़ रुपए के लोकार्पण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आम जन को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क नेटवर्क एवं आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
डॉ. शांडिल आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 04 में बस्ती रोड़ सलोगड़ा के साथ 9.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय तथा वर्षा शालिका, वार्ड नम्बर 07 में लगभग 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित नगर निगम कार्यालय पार्किंग तथा नव निर्मित कैंटीन एवं चालक कक्ष, वार्ड नम्बर 10 चौरी घाटी में 99 लाख रुपए की लागत से निर्मित 11.35 लाख लीटर क्षमता का जल भण्डारण टैंक, वार्ड नम्बर 06 जवाहर पार्क में 7.17 लाख रुपए की लागत से निर्मित फुव्वारे तथा वार्ड नम्बर 09 में शिशु पार्क के समीप नगर निगम पार्किंग के उपर लगभग 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक हॉल का लोकार्पण करने के उपरांत नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 10 में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने एवं भण्डारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आज नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 10 में चौथे विशाल पेयजल टैंक का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को अच्छी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम ने ‘स्वच्छ शहरदृसमृद्ध शहर अभियान’ के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। स्वच्छता केवल सौंदर्य का विषय नहीं है, बल्कि यह शहर के समग्र विकास को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ शहर जहां देखने में सुंदर लगता हैं वहीं सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित कर क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को मज़बूत भी बनाती है। स्वच्छता पर्यटकों के प्रवाह को बढ़ाकर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के साधन सुदृढ़ करने में सहायक बनती है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार ही नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन शहर में सीवरेज प्रणाली के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि सभी वार्डों में आवासों एवं अन्य प्रवासों को सीवरेज प्रणाली की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों में पार्किंग बनाई जा रही है। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्थाई विकास के लिए विभागों में आपसी समन्वय तथा लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ करना आवश्यक है। इस दिशा में निर्वाचित प्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग आवश्यक है।
नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया तथा अंकुश सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
इस अवसर पर जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की उप महापौर मीरा आनंद, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर, पूजा, शैलेंद्र गुप्ता, रेखा साहनी, अमरदीप पांजा, सीमा, मनोनीत पार्षद नरेंद्र नीटू, कांग्रेस नेता सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर निगम की आयुक्त एकता कापटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, जल शक्ति विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

2 thoughts on “आम जन को बेहतर आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल”

  1. Hello, Neat post. There’s a problem together with your web site in internet explorer, may test thisK IE still is the marketplace chief and a big element of other folks will miss your fantastic writing because of this problem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *