आर.एस. बाली ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
आर.एस. बाली ने इस अवसर पर सोलन में पशु नियंत्रण कार्यक्रम के तहत श्वान संख्या नियंत्रित करने की दिशा में 09 हज़ार से अधिक शल्य चिकित्सा करने के लिए गौड़ा में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. संदीप खिमटा को सम्मानित किया।
उन्होंने वर्ष 2025 में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा 9.50 करोड़ रुपए से अधिक की संपित्त ज़ब्त करने के लिए पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी उप निरीक्षक दलीप सिंह सम्मानित किया।
उन्होंने नशा तस्करों के विरुद्ध नियमित कार्यवाही करने की दिशा में अग्रणी कार्य करने के लिए विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत उप निरीक्षक संजीव कुमार को सम्मानित किया।
उन्होंने महिला पुलिस थाना सोलन में अन्वेषण अधिकारी के रूप में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक बबीता को एक गुमशुदा लड़की को गुजरात से सफलतापूर्वक ढूंढने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी नरेश कुमार को एक अभियोग में 02 किलो चरस तथा 01 किलो अफीम पकड़कर नशा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही करने के लिए सम्मानित किया।
आर.एस. बाली ने थाना सदर सोलन में थाना मुंशी के पद पर कार्यरत आरक्षी अनिल कुमार को सराहनीय, समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक चन्द्र मोहन, मानद सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह, आरक्षी देव राज, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी मीनाक्षी तथा आरक्षी रेखा को वर्ष 2025 में सोलन शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन एवं अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आवागमन के समय सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सम्मानित किया।
आर.एस. बाली ने पुलिस लाइन सोलन में कार्यरत आरक्षी अनु को वर्ष 2025 में पुलिस लाईन में पूर्ण निष्ठा के साथ विविध सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात सेवा धर्मपुर में कार्यरत महिला गृह रक्षक बिन्दु देवी को धर्मपुर में समर्पण और निष्ठा के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सम्मानित किया।
आर.एस. बाली ने पुलिस विभाग की ओर से वर्ष 2025 में कार्यान्वित नशा मुक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने और युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने में बेहतर कार्य के लिए जाबली, कसौली के ज्वाला प्रसाद, राजकुमार, कृष्ण दत्त और अनामिका को सम्मानित किया।

दून के विधायक राम कुमार चौधरी, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र सेठी, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक बोर्ड से जतिन साहनी, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेश बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, शिव कुमार, जगमोहन मल्होत्रा, कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, प्रदेश विश्वकर्मी बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अभिषेक एस., अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।


Hello, you used to write great, but the last several posts have been kinda boringK I miss your tremendous writings. Past several posts are just a little bit out of track! come on!
Usually I don’t learn post on blogs, but I would like to say that this write-up very compelled me to take a look at and do it! Your writing taste has been surprised me. Thank you, very nice post.
Regards for all your efforts that you have put in this. very interesting info .
Hello there! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I truly enjoy reading your articles. Can you suggest any other blogs/websites/forums that cover the same subjects? Appreciate it!