ज़िला रेडक्रॉस समिति समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर कार्यरत – मनमोहन शर्मा

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने तथा आजीवन सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को शारीरिक रूप से सहायता व 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरुरतमंद लोगों को 02 लाख 73 हज़ार 280 रुपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति का कार्य निःस्वार्थ मानव सेवा करना है और ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन मानवता के प्रति समर्पण और सेवाभाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के पुनीत कार्य निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले चिकित्सा शिविरों की जानकारी रेडक्रॉस समिति से भी साझा करने के निर्देश दिए ताकि ज़िला रेडक्रॉस समिति भी इन शिविरों में आपना सहयोग दे सके। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त तत्वाधान में सभी उपमण्डलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने ज़िला रेडक्रॉस समिति को दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन करने तथा नशा-निवारण पर विभिन्न शिक्षण संस्थनों में जागरुकता शिविर आयोजित करने को कहा ताकि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके।
मनमोहन शर्मा ने बुधराम वर्मा द्वारा ज़िला रेडक्रॉस समिति को एक लाख रुपए की राशि ज़रुरतमंद बच्चों व महिलाओं को दान दिए जाने पर उनका अभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस समिति को पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए अधिक से अधिक अशंदान करने का आग्रह किया।
बैठक में ज़िला प्रबंधन समिति एवं कार्यकारिणी समिति के गठन तथा रेडक्रॉस के लिए नए अस्पताल भवन में सराय व कमरे के प्रावधान के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
सहायक आयुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति की सचिव नीरजा शर्मा शर्मा ने समिति की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति की आजीवन सदस्य ऊषा शर्मा, ज़िला रेडक्रॉस समिति के उप-संरक्षक डॉ. लेखराज शर्मा, सुरेंद्र सेठी, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, रेडक्रॉस समिति के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

4 thoughts on “ज़िला रेडक्रॉस समिति समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर कार्यरत – मनमोहन शर्मा

  1. Whats Going down i am new to this, I stumbled upon this I have found It positively useful and it has helped me out loads. I hope to give a contribution & help other users like its aided me. Great job.

  2. whoah this blog is wonderful i love reading your articles. Keep up the good work! You know, a lot of people are searching around for this info, you can help them greatly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *