“चुनाव टालने की कोशिश में रही कांग्रेस, अब जनता देगी जवाब” — विपिन परमार

“365 दिन तैयार भाजपा, जनविरोधी नीतियों पर लगेगा करारा प्रहार”

शिमला,
हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते तीन-चार महीनों से इन चुनावों को टालने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अब जब चुनाव की तारीख घोषित हो गई है तो भारतीय जनता पार्टी इसका स्वागत और अभिनंदन करती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिन जनता के बीच काम करती है और चुनावों के लिए हमेशा तैयार रहती है। इन शहरी निकाय चुनावों में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी इन चुनावों को गंभीरता और रणनीतिक रूप से लड़ेगी।
विपिन परमार ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह जनविरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो 10 गारंटियां दी थीं, उनमें से एक भी गारंटी को धरातल पर पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव-गांव और शहर-शहर में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त है और अब यह नाराजगी चुनाव में साफ दिखाई देगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल दरों में वृद्धि, नए-नए टैक्स और शुल्क लगाकर कांग्रेस सरकार ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। भाजपा इन सभी जनविरोधी फैसलों को लेकर चुनावी रण में उतरेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
परमार ने दावा किया कि आने वाले शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यह परिणाम 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के पक्ष में मजबूत आधार तैयार करेगा।

3 thoughts on ““चुनाव टालने की कोशिश में रही कांग्रेस, अब जनता देगी जवाब” — विपिन परमार

  1. You can certainly see your enthusiasm within the work you write. The sector hopes for more passionate writers like you who aren’t afraid to mention how they believe. All the time go after your heart.

  2. I will immediately seize your rss feed as I can’t in finding your e-mail subscription hyperlink or newsletter service. Do you’ve any? Please let me recognize in order that I may just subscribe. Thanks.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *