पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमण्डल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपमण्डल अधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने दी।
उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित अभ्याथियों के दस्तावेज़ों की प्रारम्भिक जांच उपरांत ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ के प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मण्डलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चण्डी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी और पशु औषधालय कण्डा में पशु मित्रों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों को उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी व उप-श्रेणी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदकों को काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष, व्ह्ाटपऐप के माध्यम से प्रेषित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय एवं स्थान पर अनुपस्थित रहने अथवा मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक दूरभाष नम्बर 94181-63577 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


The core of your writing whilst appearing reasonable originally, did not really settle properly with me after some time. Somewhere within the paragraphs you were able to make me a believer but just for a very short while. I nevertheless have a problem with your leaps in assumptions and you might do well to help fill in those gaps. In the event that you can accomplish that, I would surely be impressed.
Throughout this great pattern of things you actually get an A+ just for effort. Where exactly you actually lost me ended up being on your facts. As people say, details make or break the argument.. And it could not be much more accurate right here. Having said that, allow me inform you exactly what did work. The text is actually incredibly engaging and this is possibly the reason why I am making the effort to opine. I do not make it a regular habit of doing that. Secondly, even though I can easily see the leaps in logic you come up with, I am not necessarily sure of how you seem to connect your points that make the actual final result. For right now I will, no doubt subscribe to your issue but hope in the near future you connect your facts much better.
It is really a nice and useful piece of information. I am satisfied that you just shared this useful information with us. Please keep us up to date like this. Thank you for sharing.