डॉ. शांडिल ने प्रथम सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारम्भ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
डॉ. धनी राम शांडिल ने इस अवसर पर सभी को माँ शूलिनी मेला की बधाई दी।
उन्होंने सोलन की इस सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां मेला सोलन सहित पूरे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर है और मेले के स्वरूप को भव्य एवं नवीन आयाम प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इससे पूर्व मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि को हिमाचल की परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया।
प्रथम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन सहित कुमार साहिल, नितिश राजपूत, तनूरा डांस व अन्य स्थानीय कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार, संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सक्षम शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमला राजू एस.डी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।


Nice blog here! Also your website loads up very fast! What host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my site loaded up as fast as yours lol
Hello, i think that i saw you visited my site thus i came to “return the favor”.I am trying to find things to improve my site!I suppose its ok to use a few of your ideas!!
Your place is valueble for me. Thanks!…