डॉ. शांडिल ने हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाई.एस. परमार को किया याद

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर उन्हें याद किया और चिल्ड्रन पार्क सोलन स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार का दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की दूरगामी सोच के कारण ही हिमाचल एक हो पाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल में पर्यटन, उद्योग, सड़क, विद्युत परियोजनाओं के विकास की नींव डॉ. यशवंत सिंह परमार ने रखी थी। हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, शहरी कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष पुनित शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन के उपाध्यक्ष कुनाल सूद, कांग्रेस नेता अजय कंवर, विनोद व वेद प्रकाश, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *