08 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहाकि 08 अगस्त, 2026 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक टैंक रोड़, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नानक विला, भगत पैलेस, फोरेस्ट रोड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *