स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ किया जा रहा है।
डॉ. शांडिल आज देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर सोलन ज़िला के एतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से शहीद स्मारक पर असंख्य वीरों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी इस अवसर पर शहीद स्मारक पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। पुलिस निरीक्षक संजीव कंवर ने परेड का नेतृत्व किया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों, पशुपालकों, युवाओं तथा महिलाओं के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा, नेर चौक मेडिकल कॉलेज और चमियाणा अस्पताल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरम्भ की गई है। इस सुविधा के मिलने से प्रदेश के रोगियों को उपचार करवाने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए 03 हजार करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ तथा तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत कर 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन के कथेड़ में 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बहुउद्देश्य अस्पताल तथा 17 करोड़ रुपए की लागत से कण्डाघाट में नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए है ताकि हमारे किसानों और बागवानों की आमदनी में बढ़ौतरी हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 तथा भैंस का दूध का मूल्य 71 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए, मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए तथा कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रति किलो किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार अदरक का मूल्य भी 30 रुपए प्रति किलो ग्राम निर्धारित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लगभग 01 लाख मामले स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में लगभग 8 लाख 41 हजार 917 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत 27 वर्ष तक के 06 हजार बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। बच्चों को उत्सव भत्ता, जेब खर्च, स्टार्ट-अप आरम्भ करने के लिए वित्तीय सहायता, विवाह अनुदान, घर बनाने के लिए भूमि आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 218 बेसहारा बच्चों पर लगभग 3.37 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।


Having read this I thought it was very informative. I appreciate you taking the time and effort to put this article together. I once again find myself spending way to much time both reading and commenting. But so what, it was still worth it!
I conceive this web site has very good composed content blog posts.
Almost all of whatever you assert is supprisingly legitimate and it makes me wonder the reason why I hadn’t looked at this with this light previously. Your piece really did turn the light on for me personally as far as this particular topic goes. But there is actually 1 point I am not really too comfortable with and whilst I try to reconcile that with the actual core theme of the position, permit me see just what the rest of your subscribers have to point out.Very well done.
I like what you guys are up too. Such smart work and reporting! Keep up the excellent works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my web site 🙂