भाजपा ज़िला शिमला की बैठक में उठा सेवा पखवाड़ा का मुद्दे, बिंदल ने दिए दिशा निर्देश
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दीपकमल चक्कर में ज़िला कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। बैठक को अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, संजीव दृष्टा, किरण बावा, प्रेम ठाकुर, रूप शर्मा, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने बताया की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्य रूप से इसमें 17 सितंबर को रक्तदान शिविर एवं पीएम मोदी की जीवनी पर प्रदर्शनी, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर बूथ स्तर पर पुष्पांजलि एवं पौधों रोपण के कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन लोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, 17 से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता अभियान, सांसद खेलकूद कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और मैराथन रन का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को विजयदशमी वाले दिन पथ संचलन कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को पथ संचलन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


Thanks a bunch for sharing this with all of us you really recognize what you’re talking about! Bookmarked. Kindly additionally discuss with my site =). We can have a link change contract among us!
Great website! I am loving it!! Will come back again. I am bookmarking your feeds also.
I’ve recently started a blog, the information you offer on this site has helped me tremendously. Thank you for all of your time & work.