नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंग अभियान ज़िला सोलन में 23 दिसम्बर, 2025 तक चलाया जाएगा। राहुल जैन आज यहां नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षत कर रहे थे।
राहुल जैन ने कहा कि इस अभियान का इस वर्ष का विषय ‘महिलाएं नेतृत्व कर रही हैः समावेशी विकास के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक विकसित ग्रामीण भारत’ है। उन्होंने कहा कि नई चेतना 4.0 अभियान लिंग आधारित हिंसा से निपटने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और लिंग आधारित हिंसा को रोकना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ज़िला सोलन में संचालित किए गए टोल फ्री नम्बरों की जानकारी देना भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रथम सप्ताह में महिलाओं की आर्थिक योगदानकर्ता के रूप में भूमिका विषय रखा गया है। दूसरे सप्ताह में महिला के भूमि संपत्ति व कानूनी अधिकारों के विषय पर जागरूक किया जाएगा, तीसरे सप्ताह में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा तथा गतिशीलता को बढ़ाने विषय पर जागरूक किया जाएगा तथा चौथे सप्ताह में महिलाओं के बिना भुगतान वाले देखभाल कार्य की मान्यता बढ़ाना विषय पर जानकारी दी जाएगी।

राहुल जैन ने इस अवसर पर विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस तथा तम्बाकू सेवन के विरुद्ध शपथ भी दिलाई।
खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट राजेश ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा के.सी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

3 thoughts on “नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

  1. Very nice post and straight to the point. I am not sure if this is really the best place to ask but do you people have any thoughts on where to employ some professional writers? Thanks in advance 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *