जयूआईटी वाकनाघाट में हिमट्रेक–I 2026 का सफल समापनवाकनाघाट
जयपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JUIT), वाकनाघाट में 5 से 12 जून 2026 तक आयोजित हिमट्रेक–I 2026 का सफल समापन हुआ। इस शिविर में देशभर के विभिन्न निदेशालयों से आए एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और साहसिक गतिविधियों, शिक्षा तथा नेतृत्व विकास का अनूठा अनुभव प्राप्त किया।
शिविर के दौरान कैडेट्स ने डुम्हेर, वाकना, तारा देवी, करोल तिब्बा और बहरा ट्रेक में भाग लिया, जिससे उनमें सहनशक्ति, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ। साथ ही साइंस म्यूजियम, मशरूम रिसर्च सेंटर, जटोली मंदिर और शूलिनी मंदिर के भ्रमण से उन्हें विज्ञान, संस्कृति और विरासत की जानकारी मिली।
शिविर में कर्नल विवेक भटारा द्वारा एसएसबी मार्गदर्शन, मानद कप्तान विनोद कुमार और एसएम राजिंदर कुमार द्वारा कारगिल युद्ध अनुभव साझा किए गए। इसके अलावा ARO शिमला द्वारा रक्षा सेवाओं में करियर मार्गदर्शन तथा MOHAN Foundation द्वारा अंगदान जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

11 जून 2026 को आयोजित समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में प्रो. आर. के. शर्मा, कुलपति, JUIT तथा ब्रिगेडियर आर. के. शर्मा, रजिस्ट्रार, JUIT मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर बेस्ट डायरेक्टरेट ट्रॉफी राजस्थान निदेशालय को प्रदान की गई।
हिमट्रेक–I 2026 एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” को साकार करते हुए साहस, अनुशासन और आत्म-विकास की एक यादगार यात्रा साबित हुआ।


Real clean website , regards for this post.
Please let me know if you’re looking for a article writer for your site. You have some really great articles and I believe I would be a good asset. If you ever want to take some of the load off, I’d absolutely love to write some articles for your blog in exchange for a link back to mine. Please shoot me an email if interested. Cheers!
Some really nice and useful info on this internet site, also I conceive the pattern has got excellent features.