BRIEF NOTE RADHA SWAMI SATSANG AT SOLAN

सोलन शहर में अवस्थित राधास्वामी सत्संग व्यास में दिनांक 13 व 14.06.2026 को आयोजित होने जा रहे समागम के अवसर पर श्रद्धालुओं के भारी आवागमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की सुचारु स्थिति सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सोलन के नेतृत्व में विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसमें जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों की भी सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर कुल 134 पुलिस जवानों की विशेष व रणनीतिक नियुक्ति की गई है । इन्हें विभिन्न संवेदनशील स्थानों, यातायात मार्गों तथा सत्संग स्थल के आसपास तैनात किया गया है । जवानों की तैनाती इस प्रकार की गई है कि भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी कोई कमी न रहे । श्रद्धालुओं के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस बल का विशेष मार्गदर्शन किया गया है । भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा पैदल मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है ।
पुलिस विभाग श्रद्धालुओं व जनता की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संज्ञान में आए तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी को दें अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 01792-223836 पर उपलब्ध करवाएँ।
सोलन शहर की जनता से आग्रह है कि वे इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
पुलिस अधीक्षक, सोलन

3 thoughts on “BRIEF NOTE RADHA SWAMI SATSANG AT SOLAN

  1. Thank you for the sensible critique. Me and my neighbor were just preparing to do a little research on this. We got a grab a book from our area library but I think I learned more clear from this post. I am very glad to see such excellent information being shared freely out there.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *