‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन रविन्द्र सभ्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही, खत्म हो जाता है।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को कई बीमारियां लग जाती है। उसकी एकाग्रता नष्ट हो जाती है, सांस लेने में तकलीफ होती है जिससे उसकी मौत भी हो सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होने के साथ ही, इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा मादक पदार्थों का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इसे समाप्त करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि स्वयं को व अपने साथियों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें और नशे की गतिविधियों को प्रशासन तक पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि देश व प्रदेश के भविष्य को मज़बूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर नशा निवारण पर स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित छात्रों ने भी अपने विचार रखें।
स्कूल के अध्यापक, छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।


whoah this blog is wonderful i love reading your articles. Keep up the great work! You know, lots of people are hunting around for this info, you can help them greatly.
Thanks a bunch for sharing this with all of us you really know what you’re talking about! Bookmarked. Kindly also visit my site =). We could have a link exchange contract between us!