सुबाथू छावनी के ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम जनता के लिए पूर्ववत खुला रखा जाए : सुरेश कश्यप
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र लिखकर सांसद ने उठाई हजारों नागरिकों की मांग, 105 वर्षों से लग रहा ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मेला
शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सुबाथू छावनी, जिला सोलन स्थित ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम नागरिकों के उपयोग के लिए पूर्ववत खुला बनाए रखने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई है। सांसद ने इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र लिखकर स्थानीय नागरिकों की जनभावनाओं से अवगत करवाया और मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुबाथू छावनी क्षेत्र के नागरिकों की ओर से एक विस्तृत जनप्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है, जिसमें गुग्गा माड़ी मैदान को आम नागरिकों के उपयोग के लिए पहले की तरह खुला रखने की मांग की गई है। इस मांग को क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों का समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि गुग्गा माड़ी मैदान सुबाथू क्षेत्र का एक प्रमुख सार्वजनिक मैदान है, जहां वर्षों से खेलकूद, सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन होता आया है। यह मैदान केवल एक खुला स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है।
सांसद ने कहा कि इस मैदान में करीब 105 वर्षों से ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबाथू और आसपास के क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थानीय लोगों की चिंता है कि यदि आम नागरिकों की मैदान तक पहुंच बाधित होती है तो उनके पास सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन के लिए कोई अन्य उपयुक्त खुला मैदान नहीं बचेगा।
सुरेश कश्यप ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं एवं रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और प्रशासनिक आवश्यकताओं का पूर्ण सम्मान किया जाना सर्वोपरि है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं और जनभावनाओं का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से आग्रह किया कि मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप उचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गुग्गा माड़ी मैदान को यथासंभव पूर्ववत स्थानीय नागरिकों के सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखा जाए।
सुरेश कश्यप ने कहा कि यह विषय सुबाथू क्षेत्र के हजारों नागरिकों की भावनाओं और जनहित से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार स्थानीय लोगों की मांग और क्षेत्र की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।


Very interesting points you have mentioned, appreciate it for putting up. “You bluffed me I don’t like it when people bluff me. It makes me question my perception of reality.” by Andrew Schneider.
I’ve recently started a website, the info you provide on this site has helped me tremendously. Thanks for all of your time & work.
I’ll right away grab your rss as I can’t find your email subscription link or newsletter service. Do you’ve any? Kindly let me know in order that I could subscribe. Thanks.