CASE FIR NO 08/26 dated. 19.01.2026 U/S 21,29 ND&PS ACT PS ARKI DISTT. SOLANदिनांक 18/19-01-2026 की रात्रि को पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया । आरोपियों की पहचान मनीष पाठक पुत्र श्री सतीश पाठक निवासी गाँव सानण, डाकखाना डुमेहर, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 35 वर्ष, अक्षय कुमार पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी गाँव बड़ेहन, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 30 वर्ष, तथा जितेन्द्र तंवर पुत्र श्री मस्त राम निवासी गाँव जमना, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है । जिस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है । तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज दिनांक 19-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । मामले में संलिप्त टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है।

Read More

डॉ. शांडिल ने कविता ठाकुर की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चीफ फार्मासिस्ट कविता ठाकुर की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।कविता ठाकुर की गत दिवस सोलन ज़िला के जाबली में सड़क दुर्घटना में अकास्मिक दुःखद मृत्य हो गई थी।  स्वास्थ्य मंत्री ने…

Read More

डॉ. राजीव सैजल के पूज्य पिताजी सतगुर दास जी के निधन पर भाजपा नेतृत्व ने व्यक्त किया शोक

शिमला में पूर्णहृद्रोध से हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज कुमारहट्टी में शिमला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. राजीव सैजल के पूज्य पिताजी सतगुर दास जी का आज शिमला में पूर्णहृद्रोध के कारण दुखद निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर है।इस दुखद…

Read More

विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी को अर्की के प्रवास पर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी, 2026 को सोलन ज़िला के अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं।विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी, 2026 को दोपहर 12.00 बजे अर्की के अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का जायज़ा लेंगे। ज़िला सोलन के अर्की में गत दिवस हुई दुःखद अग्निकांड की अद्यतन जानकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण…

Read More

50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 जनवरी को

एल.आई.सी. ऑफ इंडिया परवाणू (बीमा सखी) के 50 पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पद केवल महिलाओं के लिए है तथा इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व…

Read More

अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड : मलबे के ढेर से अभी तक 3 और शव बरामद, लापता लोगों के अवशेष ही निकल रहे बाहर—

सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना मेंसुबह सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद बचाव अभियान के दाैरान दाैरान बुरी तरह जल चुके दो और शव मिले,…

Read More

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी महाविद्यालय एवं औद्यानिकी महाविद्यालय के 196 स्वयंसेवकों के लिए दो सात-दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

वानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एन.एस.एस.  शिविर का आयोजन नौणी पंचायत में किया गया, जबकि औद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शमरोड पंचायत में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना था। शिविरों के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, ट्रेकिंग…

Read More

हरिपुरधार बस हादसे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जताया शोक, नेताओं से ली स्थिति की जानकारी

जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।जगत प्रकाश नड्डा…

Read More

सेब उत्पादकों का शिमला में चेतन सिंह बरागटा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन——–

सेब उत्पादकों ने भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की किसान-विरोधी नीतियों, सेब एमआईएस योजना में कथित भारी अनियमितताओं, किसानों के उत्पीड़न और एचपीएमसी के गंभीर कुप्रबंधन के खिलाफ एचपीएमसी मुख्यालय, शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बागवानों ने एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते…

Read More

Case FIR No. 02/2026 dated 05-01-2026 U/S 21,29 NDPS Act PS Kasauli.दिनांक 05-01-2026 को पुलिस थाना कसौली की टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धीरज व कुनाल नामक दो युवक एक स्कूटी पर गडखल से ब्रुरारी की ओर जा रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन है तथा वे गडखल व कसौली क्षेत्र में युवाओं को चिट्टा/हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को स्कूटी सहित काबू किया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान धीरज कुमार पुत्र श्री बाल किशन, निवासी गाँव कवाली खडोग, डाकखाना कंडा, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष, तथा कुनाल पुत्र श्री सूर्यपाल, निवासी गाँव सिहारडी चमारा, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई । दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹2350/- नकद बरामद किए गए, जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कसौली में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी धीरज कुमार के विरुद्ध चिट्टा तस्करी से संबंधित 04 मामले पूर्व में दर्ज हैं, जिनमें से 03 मामले पुलिस थाना धर्मपुर तथा 01 मामला पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत है जिनमे कुल 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । दूसरे आरोपी कुनाल के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर इसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला दर्ज है जिसमे उसके कब्जा से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । मामले में जांच जारी है।

Read More